श्रीनगर में निकाली कलश यात्रा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : भगवान गणेश के जयकारों के बीच सोमवार को नगर में कलश यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। साथ श्री गणेश मंदिर प्रांगण में श्री कूर्म महापुराण दिव्य कथा और धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हो गया। सुबह शारदा घाट स्थित हनुमान मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई।

व्यास मधुसूदन घिल्डियाल ने श्री कूर्म महापुराण दिव्य कथा का श्रवण कराया। आयोजन के दौरान प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम छह बजे तक कथा और रात सात बजे महाआरती होगी। आयोजकों ने बताया कि 25 सितंबर को सुबह सात बजे से हवन-पूजन शुरू होगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *