मिनी मैराथन में सचिन, दिव्या रहे अव्वल

Spread the love

नशा मुक्त भारत शपथ के साथ संपन्न हुई मिनी मैराथन
जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : सेवा, सुशासन एवं समर्पण के तहत सेवा सप्ताह मनाए जाने अवसर पर शनिवार को अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में बालक व बालिका वर्ग में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में सचिन ने जबकि बालिका वर्ग में दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि ओपन वर्ग की 03 किमी. सिल्ली बाजार तक एवं ओपन बालिका वर्ग की 1.5 किमी. मिनी मैराथन दौड़ स्पोट्र्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि से सौरगढ़ पुल से वापस स्पोट्र्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि खेल मैदान में संपन्न की गई। बताया कि बालक वर्ग में सचिन पुत्र बीरबल सिंह ने तथा बालिका वर्ग में दिव्या पुत्री मनोज सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। दिव्यांशु, अभिजीत, आयुष, रोहित व प्रियांशु ने क्रमश: पहले छह स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में शिवानी, माधुरी, सिया, आरूषी व साक्षी ने पहले छह स्थान हासिल कर पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, सहायक प्रशिक्षक एथलेटिक्स मनोज चौहान सहित मनवर सिंह, दीपक रावत, अजीत सिंह, रूचि भारती व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *