कोटद्वार-पौड़ी

सड़कों की मरम्मतीकरण के लिए विभाग के पास नहीं है धनराशि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जर्जर सड़कों की मरम्मतीकरण व डामरीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के पास धनराशि नहीं है। जर्जर सड़कों पर हर समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। विभाग का कहना है कि मरम्मतीकरण के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। धनराशि आंवटित होने पर मरम्मतीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
जनपद मुख्यालय से सटे घोड़ीखाल-कंडारा मोटर मार्ग की स्थिति जर्जर बनी हुई है। मोटर मार्ग पर डामर पूरी तरह उखड़ गया है। साथ ही कई स्थानों पर गड्ढे भी पड़ गए हैं। स्थानीय निवासी गणेश नेगी ने बताया कि उक्त मोटर मार्ग से करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण यातायात सुविधा से जुड़ते हैं। मोटर मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण यहां हर समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। दो पहिया वाहन चालकों के लिए इस मोटर मार्ग से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने बताया कि उक्त मोटर मार्ग की मरम्मत व डामरीकरण के लिए विभागीय अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार पांडे का कहना है कि अधिकांश ग्रामीण मोटर मार्गों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। जिनके मरम्मतीकरण के लिए धनराशि उपलब्ध नहीं है। मरम्मतीकरण के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। धनराशि आंवटित होते ही मरम्मत करा ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!