सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड नंबर 37 के पार्षद सुखपाल शाह, पूर्व प्रधान पुष्पा देवी शाह, पूर्व प्रधान हरि सिंह रावत, विश्वकर्मा उत्थान समिति के संरक्षक राजेंद्र सिंह चौहान ने शुक्रवार को छोटी दीपावली के अवसर पर शॉल ओढ़ाकर एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया। पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी महामारी पर काबू पाने के लिए चल रही जंग में जहां सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी अपनी अहम भूमिका निभा रहे। वही सफाई कर्मचारी भी इस संकट की घड़ी में अपनी सराहनीय सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना को भगाने में साफ-सफाई का भी महत्वपूर्ण योगदान है, जिसमें नगर निगम के सफाई कर्मी अपनी भूमिका निभा रहे हैं।