बिग ब्रेकिंग

कोटद्वार में एक पुलिस कर्मी सहित आठ में मिला कोरोना, पौड़ी जिले में मिले 64 नये मरीज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 64 नये मरीज सामने आये है। जिससे जिले में मरीजों की संख्या 3452 पहुंच गई है।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार कालाबड़ कोटद्वार निवासी 84 वर्षीय वृद्ध, कोतवाली कोटद्वार में तैनात 38 वर्षीय जवान, शिवपुर निवासी 65 वर्षीय पुरूष, विकासनगर गाड़ीघाट निवासी 57 वर्षीय महिला, गोविन्द नगर निवासी 63 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय युवक, पदमपुर सुखरौ निवासी 54 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस पाया गया है। वहीं दिउली यमकेश्वर ब्लॉक निवासी 33 वर्षीय महिला, धुमाकोट नैनीडांडा निवासी 76 वर्षीय वृद्ध, थाना लक्ष्मणझूला यमकेश्वर ब्लॉक निवासी 32 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बालिका, 4 वर्षीय बालक, सुराईडांग एकेश्वर ब्लॉक निवासी 38 वर्षीय पुरूष, 57 वर्षीय पुरूष, 17 वर्षीय बालक, 18 वर्षीय युवक, 17 वर्षीय बालक, 18 वर्षीय युवक, यमकेश्वर ब्लॉक निवासी 21 वर्षीय युवती, चाकीसैंण थलीसैंण निवासी 20 वर्षीय युवक, नीलकंठ यमकेश्वर निवासी 20 वर्षीय युवक, नाद यमकेश्वर निवासी 32 वर्षीय महिला, मटगल पोखड़ा निवासी 28 वर्षीय पुरूष, 59 वर्षीय पुरूष, 51 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जबकि पाबौ ब्लॉक निवासी 70 वर्षीय वृद्धा, 32 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय महिला, अगस्तमुनि रूद्रप्रयाग निवासी 56 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर निवासी 50 वर्षीय महिला, नैथाना टिहरी निवासी 21 वर्षीय युवती, घसिया महादेव श्रीनगर निवासी 29 वर्षीय महिला, भक्तियाना श्रीनगर निवासी 21 वर्षीय युवती, गोपेश्वर चमोली निवासी 58 वर्षीय पुरूष, नर्सरी रोड श्रीनगर निवासी 35 वर्षीय महिला, पौड़ी निवासी 25 वर्षीय युवती, पुलिस लाइन पौड़ी निवासी 37 वर्षीय पुरूष, अपर बाजार पौड़ी निवासी 47 वर्षीय महिला, पौड़ी निवासी 86 वर्षीय वृद्धा, अपर चोपड़ा पौड़ी निवासी 52 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 53 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय बालक, 9 वर्षीय बालक, 22 वर्षीय युवक, 61 वर्षीय पुरूष, 84 वर्षीय वृद्धा, 25 वर्षीय युवती, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 77 वर्षीय वृद्ध, 71 वर्षीय वृद्धा, 48 वर्षीय पुरूष, बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती 42 वर्षीय पुरूष, श्रीकोट गंगनाली निवासी 36 वर्षीय पुरूष, धारकोट पौड़ी निवासी 70 वर्षीय वृद्धा, गहर पौड़ी निवासी 48 वर्षीय पुरूष, सीला निवासी 60 वर्षीय पुरूष, श्रीकोट गंगनाली निवासी 21 वर्षीय युवक, उत्तम नगर दिल्ली निवासी 19 वर्षीय यवुती, 17 वर्षीय बालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!