दुगड्डा के मंदिरों में फहराया भगवा ध्वज

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रामलीला से पूर्व रामलीला कमेटी दुगड्डा की ओर से क्षेत्र में भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने क्षेत्र के मंदिरों में पहुंचकर ध्वजा रोहण किया।
सदस्यों ने स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर सिद्धबाबा मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, शनिदेव मंदिर, बाल्मीकि मंदिर सहित अन्य मंदिरों में ध्वजा रोहण किया। हाथों में भगवा ध्वज लिए महिलाएं जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रही थी। मंदिरों में ध्वजा रोहण के दौरान भजन, कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा था। ढोल-नगाड़ों की धुन पर महिलाएं नृत्य कर रही थी। दुगड्डा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप बड़ोला ने बताया कि दुगड्डा में 124वीं रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह मंदिरों में पहुंचकर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर संजीव कोटनाला, अशीष राजपूत, योगेंद्र बिष्ट, राहुल जैन, विनायक नेगी, दीपक ध्यानी, सौरभ गुप्ता, अतुल अग्रवाल, अभय जैन, धर्मेद्र गोयल, रोहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *