शहिद महिमन राइंका हुआ राइंका भगतोला का नाम

Spread the love

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज भगतोला का नाम अब शौर्य चक्र प्राप्त शहीद महिमन सिंह राजकीय इंटर कॉलेज भगतोला हो गया है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग पर सरकार ने इस विद्यालय का नाम शहीद के नाम पर रखने का फैसला लिया। शहीद महिमन ने इंटरमीडिएट तक शिक्षा इसी विद्यालय से ली थी। उनके पिता शिक्षक थे, जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। भाजपा जिला महामंत्री महेश नयाल ने बताया कि क्षेत्रवासियों की इस मांग पर सोमेश्वर विद्यालय व राज्य मंत्री रेखा आर्या के अथक प्रयासों से विद्यालय का नाम शहीद के नाम पर रखा गया। राइंका भगतोला का नाम शहीद महिमन राइंका भगतोला किये जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, देवेंद्र नयाल, सुंदर भोजक, नंदन भोजक, महेंद्र अल्मिया, आनंद डंगवाल, सूरज अल्मियां, प्रधान अमित सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, जानकी देवी, मनोज जोशी, विक्की भाकुनी, भगवत भोज, चंदन प्रकाश, बसंत पांडे, भगवत नयाल, विपिन कुमार, संजय सिंह, महिपाल सिंह, नंदन मेहरा, महेंद्र सिंह, पदम सिंह, पप्पू मेहरा, हेम जोशी, गणेश राम, बसंत भाकुनी, गणेश पांडे, नरेंद्र नयाय, मनीष राणा, नारायण सिंह, पूरन सिंह, महेंद्र सिंह आदि ने आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *