Uncategorized

साहिया में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संवाददाता, विकासनगर। राजस्व प्रशासन की ओर से सोमवार सुबह साहिया बाजार में स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया गया। इसमें राजस्व टीम ने बाजार पहुंचे लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग से जांच की। साथ ही, ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंस के प्रति जागरूक भी किया।
सोमवार सुबह तहसील प्रशासन के निर्देशानुसार राजस्व उप निरीक्षक सुखदेव जिनाटा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने बाजार में अभियान चलाया। राजस्व उपनिरीक्षक ने खुद थर्मल स्क्रीनिंग मशीन से बाजार पहुंचे लोगों की जांच की। इतना ही नहीं, उन्होंने बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश भी दिए। उपनिरीक्षक जिनाटा ने बताया कि प्रशासन की ओर से बाजार में प्रतिदिन यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग से जांच की जाएगी। साथ ही, संदिग्ध मिलने वाले लोगों को अस्तपाल भेजा जाएगा। टीम में राजस्व उप निरीक्षक जयलाल शर्मा, कमलेश शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!