सक्षम ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के वार्ड 34 उदयरामपुर में मतदाता दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सक्षम के जिलाध्यक्ष योगेम्बर रावत ने 30 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। सक्षम के सदस्य गौरव जोशी ने बताया कि उनकी संस्था क्षेत्र में जरूरतमंदों की मदद के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होंने लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। इस मौके पर शंकर दत्त सती, प्रेम सिंह नेगी, गौरव जोशी, सरोज देवी, सुमित नेगी आदि मौजूद रहे।