कोटद्वार-पौड़ी

लैंसडौन से हरक सिंह की बहू अनुकृति को टिकट मिलने पर कांग्रेसियों ने मुख्यालय में किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून/कोटद्वार : विधानसभा चुनाव नजदीक है और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दरअसल, कांग्रेस ने हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को लैंसडौन विधानसभा सीट से टिकट दिया है। जिसका क्षेत्र के कुछ कांग्रेसी विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को लैंसडौन से कांग्रेस में टिकट के प्रबल दावेदार रहे रघुवीर बिष्ट के समर्थकों ने पार्टी मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए अनुकृति गुसाईं के स्थान पर रघुबीर बिष्ट को टिकट देने की मांग की।
रघुवीर बिष्ट के समर्थकों ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए कहा कि लैंसडौन से गैर कांग्रेसी को टिकट दिया जाना सही नहीं है। सबसे पहले उन्हें टिकट दिया जाना चाहिए, जो सालों से कांग्रेस की सेवा कर रहे हैं। गौरतलब है कि लैंसडौन विधानसभा सीट से रघुवीर बिष्ट टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। मंगलवार को मुख्यालय में रघुवीर बिष्ट के समर्थक नारद मुनि की वेशभूषा में प्रदर्शन करने पहुंचे और कांग्रेस पर लैंसडौन विधानसभा से दावेदारी कर रहे रघुवीर बिष्ट की अनदेखी का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!