कार्य बहिष्कार शुरू होते ही 3घंटे भीतर ही वेतन जारी

Spread the love

देहरादून। मार्च के महीने के वेतन के लिए तरस रहे परिवहन आयुक्त मुख्यालय के परेशान कर्मचारियों ने सोमवार को बांहे चढ़ाई तो अफसरों ने तीन घंटे की भीतर ही वेतन जारी कर दिया। मुख्यालय की डीडीओ सहायक परिवहन आयुक्त अनीता चमोला के देहरादून आरटीओ-ई पद पर तबादले की वजह से मुख्यालय में आठ अप्रैल से कोई डीडीओ ही नहीं था। कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार शुरू करते ही अफसरों ने आननफानन में डीडीओ से आदेश करवार वेतन जारी कराया। उत्तराखंड परिवहन मुख्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनीष चंद्रा ने बताया कि डीडीओ का निर्धारण न होने की वजह से मुख्यालय के 90 से ज्यादा कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा था। सभी कर्मचारी अल्पवेतन भोगी कर्मचारी है। वेतन न मिलने की वजह से सभी के घरों में मुश्किल हालात पैदा हो गए थे। आज सुबह कर्मचारी कार्यबहिष्कार के ऐलान के साथ नारेबाजी करते हुए अपने दफ्तरों से बाहर निकल आए। कर्मचारियों के प्रदर्शन को देख संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने पहल करते हुए तत्काल डीडीओ की ओर से वेतन भुगतान का आदेश जारी कराया। शाम संघ अध्यक्ष मनीष ने कर्मियों को वेतन मिलने की पुष्टि की। उन्होने विभाग से मांग की कि सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन जारी करने की ठोस व्यवस्था लागू होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *