प्री-प्राइमरी वर्ग की स्पून रेस में समर, अनिरूद्ध, अनोखी ने मारी बाजी

Spread the love

खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभाग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लालपानी स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में खेल सप्ताह के तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। इस दौरान प्री प्राइमरी वर्ग की चेयर रेस में आर्य भट्ट सदन के अक्षत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्री-प्राइमरी वर्ग स्पून रेस में कक्षा एलकेजी के समर नेगी प्रथम, अनिरूद्ध द्वितीय व अनोखी उनियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विभाकर डबराल ने किया। उन्होंने कहा कि खेल मानव के सर्वांगीण विकास में सहायक है। साथ ही अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। इस क्षेत्र में करियर की असीम संभावनाएं हैं। इसलिए बच्चों को खेलकूद में भाग लेना चाहिए। कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। इसलिए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल भी आवश्यक है। इस मौके पर प्रतियोगिताओं के तहत प्री-प्राइमरी वर्ग की चेयर रेस में आर्यभट्ट सदन के अक्षत प्रथम, रमन सदन की रिद्धिका द्वितीय व आर्यभट्ट सदन की चित्रा तृतीय स्थान पर रही। बुक रेस के प्राइमरी वर्ग में आर्यभट्ट सदन के शुभांकर ढौंडियाल प्रथम, रमन सदन के भवनीत रावत द्वितीय, रामानुज सदन के रौनक नेगी तृतीय रहे। फुटबाल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आर्यभट्ट सदन व प्राइमरी वर्ग में रामानुज सदन प्रथम रहे। वालीबाल प्रतियोगिता के सीनियर बालिका वर्ग में आर्यभट्ट ने रामानुज सदन को पराजित किया। बालकों के सीनियर वर्ग में रमन सदन विजेता रहा। क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर व सीनियर वर्ग में आर्यभट्ट सदन विजेता रहा। प्राइमरी वर्ग में भाभा सदन ने जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *