Uncategorized

समिति ने कराया अनाथ कन्या का विवाह संपन्न

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। शिव अनाथ सेवा समिति तामली ने अनाथ कन्या का विवाह संपन्न कराया। समिति के सदस्यों ने रविवार को संपन्न हुए विवाह समारोह का पूरा खर्चा वहन किया। तामली क्षेत्र के रमैला के ग्राम चौड़ी की कलावती बोहरा के माता-पिता की कई साल पूर्व मृत्यु हो गई थी। वह अपने चाचा के पास पली बढ़ी। गरीब परिवार के लिए कन्या के विवाह का खर्च वहन करना असंभव सा था। इस पर शिव अनाथ सेवा समिति तामली आगे आई। रविवार को कलावती का विवाह मूल रूप से सल्ली निवासी व हाल निवासी चैकुनी चम्पावत मेघनाथ सिंह रावत से हुआ। विवाह संपन्न कराने में समिति के संस्थापक प्रहलाद सिंह उरियाल, अध्यक्ष खिलानंद जोशी, कोषाध्यक्ष महा सिंह, सदस्य देवेंद्र जोशी, गिरीश चंद्र जोशी, रोहित जोशी, प्रकाश जोशी, रघुवर सिंह, भुवन जोशी आदि ने सहयोग किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!