जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम, हरिद्वार की ओर से आयोजित संस्कृत स्पर्धाओं के तहत विकासखंड कल्जीखाल की प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज मुंडनेश्वर में हुई। इस दौरान कनिष्ठ वर्ग समूह गान, वाद-विवाद, श्लोकोच्चारण में ज्वाल्पा धाम संस्कृत विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का उद्घघाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गीता देवी, विशिष्ट अतिथि रोशनी देवी, प्रधानाचार्य उत्तम सिंह गुसाईं और खंड संयोजिका आरती बहुगुणा ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कनिष्ठ वर्ग के समूह नृत्य में राइंका साकिनखेत प्रथम, मवाधार द्वितीय और रमाडांग तृतीय रहे। समूह गान में ज्वाल्पा धाम संस्कृत विद्यालय प्रथम, मवाधार द्वितीय, साकिनखेत तृतीय रहा। वाद-विवाद में ज्वाल्पा धाम प्रथम व मवाधार द्वितीय, आशुभाषण में राउवि नंदाखाल प्रथम, ज्वाल्पा धाम द्वितीय, राइंका नलई तृतीय, श्लोकोच्चारण में ज्वाल्पा धाम प्रथम, रमाडांग द्वितीय, मुंडनेश्वर तृतीय स्थान रहे। वरिष्ठ वर्ग के नाटक में साकिनखेत प्रथम, मुंडनेश्वर द्वितीय स्थान पर रहा। समूहगान में ज्वाल्पा देवी महाविद्यालय प्रथम, ज्वाल्पा धाम विद्यालय द्वितीय, राइंका कल्जीखाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।