कोटद्वार-पौड़ी

सम्पति कर के विरोध में आपत्ति दर्ज कराने की अपील की

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रदेश सरकार के द्वारा नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र में व्यावसायिक एवं खाली पड़े भूखंडों पर टैक्स लगाये जाने के विरोध में गुरूवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निंबूचौड़ से तड़ियाल चौक तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से टैक्स वसूली के फरमान के विरोध में आगामी 15 नवम्बर तक नगर निगम कार्यालय में आपत्ति दर्ज करने की अपील की।
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत निंबूचौड़ में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा नगर निगम में सम्मिलित ग्रामीण क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं खाली पड़े हुए भूखंडों पर अनाश्यक रूप से टैक्स लगाये जाने का फरमान जारी किया गया है। उन्होंने सरकार के इस फरमान को लोगों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में सिर्फ हाउस टैक्स माफ करने की बात कर लोगों को गुमराह किया है। कैबिनेट बैठक में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं खाली भूखंडों पर टैक्स के बारे में कोई चर्चा तक नहीं की गयी है। उन्होंने लोगों से सम्पति कर के विरोध में व्यक्तिगत आपत्ति 15 नवम्बर तक नगर निगम कार्यालय में दर्ज करने की अपील की है। पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि क्षेत्र के लोगों के द्वारा आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई तो प्रदेश सरकार के द्वारा जारी आदेश कानून का रूप ले लेगा, उसके बाद उक्त कानून को निरस्त करवाना संभव नहीं है। कानून बन जाने के बाद लोगों के व्वायसायिक प्रतिष्ठानों एवं खाली भूखंडों पर अनावश्यक कर लगने शुरू हो जायेगें। इस मौके पर महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, दर्जाधारी राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट, विजय नारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कृष्णा बहुगुणा,  मीना बछवाण, विनीता भारती, भारत सिंह नेगी, वीरेन्द्र सिंह रावत, विनोद रावत, सुरेश नेगी, विनोद रावत, सतेन्द्र सिंह नेगी, हिम्मत सिंह नेगी, प्रदीप रावत, संतन सिंह, हेमंत रावत, पूर्व प्रमुख सुरेश असवाल, विनोद नेगी, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र खंतवाल, जितेन्द्र भाटिया, राजेन्द्र गुंसाई, पार्षद अमित नेगी, हेमचंद्र पंवार, बृजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!