भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा पौड़ी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष पद पर सौरभ नौड़ियाल को मनोनीत किये जाने पर कार्यकर्ताओं ने झण्डाचौक पर अतिशबाजी व मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया। सौरभ नौडियाल को भाजयुमो पौड़ी जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किये जाने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वन मंत्री हरक सिंह रावत, विधायक लैंसडौन दलीप रावत, विधायक यमकेश्वर ऋतु खण्डूडी, विधायक पौड़ी मुकेश कोहली, जिलाध्यक्ष भाजपा संपत रावत का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला मंत्री मंजू जखमोला, पार्षद गायत्री भट्ट, रजनीश बेबनी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश रावत, छात्रसंघ महासचिव अतुल डोबरियाल, मोहित कंडवाल, आशु नेगी, कासिफ, रजत मेहरा आदि उपस्थित रहे।