संदीप को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष खूब सिंह ‘विकल’ ने संदीप रावत को जनपद पौड़ी गढ़वाल के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप रावत ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही पौड़ी जिले की कार्यकारिणी का जल्द ही गठन किया जायेगा। पौड़ी जिले के सभी मजदूरों के हक की लड़ाई में संगठन पूर्ण रूप से मदद करेगा।