Uncategorized

संगठन की मजबूती हेतू आप ने क्षेत्र को 5 सर्कल जोन में बांटा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी वे सल्ट विधान सभा में संगठन की मजबूती के लिये क्षेत्र को 5 सर्कल जोन में बांटकर बूथ प्रभारियों की भी तैनाती कर दी है। आप पदाधिकारियों की मानिला में आयोजित बैठक में पार्टी के केंद्रीय ऑब्जर्वर शेखरचंद्र ने कहा उत्तराखंड के बीस वर्षों में काग्रेंस व भाजपा ने जनता के साथ छलाव किया है। बुनियादी सुविधायें पूरी नहीं हो पायी हैं। पूरे राज्य में स्वास्थ व शिक्षा बदहाल है। आप पार्टी दिल्ली की तर्ज पर राज्य के विकास के लिये संकल्पबद्ध है। अगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर प्रत्याशी पूरी तैयारी के साथ उतारेगी। बैठक में सल्ट विधान सभा को इकुखेत, स्याल्दे, मानिला, मौलेखाल, तल्ला सल्ट पांच सर्कल जोन में बांटा है। सर्कल प्रभारी नियुक्त किये साथ ही बूथ प्रभारियों की सूची भी बनायी है। आप नेता सुनील टम्टा ने कहा सर्कल जोन बनाने से संगठन के विस्तार करने में आसानी रहेगी और जन जन तक दिल्ली आप सरकार के स्वास्थ व शिक्षा के माडल को ले जायेगी। यहां शेखरचंद्र, सुनील कुमार, पीताम्बर दत्त, प्रेम प्रकाश, हिम्मत सिंह, सुरेश चंद्र,मान सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!