कोटद्वार-पौड़ी

संजीव अध्यक्ष तो विकास बनें वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तराखण्ड सहकारिता विभाग कर्मचारी संगठन की जिला कार्यकारिणी का सभी की सहमति से गठन किया गया। संजीव रावत को अध्यक्ष और विकास थपलियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हित में कार्य करने की बात कही।
नरेन्द्र पाल सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह बिष्ट, डीडी गौड़ अपर जिला सहकारी अधिकारी की देखरेख में संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में संजीव रावत को अध्यक्ष, विकास थपलियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किरण कुमार को उपाध्यक्ष, केदार दत्त को महामंत्री, राकेश कुमार को सचिव, कुमारी ऐश्वर्या नौटियाल को सह सचिव, रविन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष, स्वराज सिंह को सहकोषाध्यक्ष, शैलेन्द्र रावत को व्यवस्थापक, प्रफुल जोशी को सह व्यवस्थापक, सतेन्द्र सिंह रावत को प्रवक्ता, राजकुमार को सह प्रवक्ता, प्रशान्त रावत व रियासत अली को ऑडिटर/वित्त नियंत्रक, भानू प्रताप को मीडिया प्रभारी, राजन कुमार को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। कुलदीप भारती, योगेश कुमार, कपिल कुमार, हर्षवर्धन, श्रीमती शर्मिला राणा, यशपाल बिष्ट, जुली, प्रकाश सिंह नेगी, मनोज को सदस्य चुना गया। जबकि जिला सहायक निबन्धक सहकारी समितियां उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल को संरक्षक नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!