सात दिवसीय शिविर में बच्चों को दिए जा रहे संस्कार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत विकास परिषद कोटद्वार व राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विघालय शिवराजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय संस्कार शिविर समर कैम्प के पांचवे दिन बच्चों को विभिन्न प्रकार के योग, आउटडोर व इंडोर गेम्स, थिएटर में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एक्टिंग, गायन, नृत्य, कुकिंग के गुर सिखाए गए।
गुरुवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कैम्प का शुभारम्भ परिषद के अध्यक्ष राकेश ऐरन व खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अभिषेक शुक्ला ने कहा कि संस्कार शिविरों में बच्चो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जाती है। इससे बच्चे शिक्षा के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ते हैं। परिषद के अध्यक्ष राकेश ऐरन ने भारत विकास परिषद के कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि परिषद द्वारा संस्कार शिविर का आयोजन हर वर्ष किया जाएगा। विद्यालय की प्रधानाचार्य व परिषद की महिला संयोजिका बीना मित्तल ने सभी का स्वागत करते हुये समर कैम्प की रूपरेखा विस्तार से बताई। इस अवसर पर प्रान्तीय महिला सह संयोजिका मीनाक्षी शर्मा, तोताराम पांथरी, कैलाश अग्रवाल, राजेन्द्र जखमोला, निधि गुप्ता, सुनीता पन्त, वीनल अग्रवाल, गोपाल बंसल, सचिव सुनील गुप्ता, राकेश मित्तल, राजदीप माहेश्वरी, तृप्ति रावत, अनन्या डबराल, बालमुकन्द ध्यानी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *