उत्तराखंड

दानपुर की संस्ति की प्रदेश में अलग पहचानरू सीएम धामी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। कपकोट दानपुर के लोग पूरे उत्तराखंड में अपनी संस्ति खान-पान के लिए पहचाने जाते हैं। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मी में दानपुर महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर कही। महोत्सव के शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री भगवती मंदिर पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दानपुर की संस्ति की पूरे प्रदेश में अलग पहचान है। प्रति ने भी यहां बहुत सी नेमतें बरती हैं। यह महोत्सव अपनी संस्ति के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने युवाओं से अपनी धरोहर को बचाने की अपील की। यहां पहुंचने पर महोत्सव समिति के लोगों के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। शनिवार करीब पौने दो बजे सीएम धामी हेलीकप्टर से कर्मी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले भगवती मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद दानपुर महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्ति की पूरे विश्व में अलग पहचान है। इसमें भी दानपुर की जो संस्ति है वह पूरे प्रदेश में खास महत्व रखती है। बरेली, खटीमा तथा अन्य शहरों में होने वाले उत्तरायणी मेले में यहां की झलक साफ दिखती है। यहां की महिलाओं की जो पोशाक है, वह हमें अपनी संति से जोड़ती है। यहां का खानपान और रहन-सहन पूरे राज्य से अलग है। यहां के लोगों की जीवटता किसी से छिपी नहीं है। यह महोत्सव आने वाली पीढ़ी को अपनी धरोहर से जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने महोत्सव समिति को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने कई योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। एक निजी स्कूल के नव निर्मित भवन का भी शिलान्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!