शराब के नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाला चालक गिरफ्तार
अल्मोड़ा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने शराब के नशे में और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दन्या पुलिस ने काफलीखान के पास वाहन चेकिंग के दौरान तेज गति में आते वाहन संख्या यूके 04टीए- 4653 बोलोरो को रोकने पर चालक संजय सिंह निवासी ग्राम गनाई गंगोली थाना बेरीनाग पिथौरागढ़ द्वारा शराब के नशे में तेज व खतरनाक तरीके से वाहन चलाते पाये जाने पर चालक को गिरफ्तार कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन को सीज कर डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।