सड़क के लिए 79वें दिन भी धरने पर डटे रहे

चोपता। मोहनखाल -किणझानी-चोपता सड़क की मांग के लिए लेकर तुंगनाथ संघर्ष समिति का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को लगातार 79वें दिन आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश नेगी ने बताया कि सड़क की मंजूरी तक किसी भी हाल में आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। धरना देने वालों में समिति के सचिव वासुदेव नेगी, उपाध्यक्ष दीपक थपलियाल, सहसचिव अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष राजीव नेगी, प्रकाश लाल, विनोद लाल, अनिल सिंह राणा, राहुल सिंह, हरीश नेगी, पुष्कर सिंह आदि शामिल थे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *