कोटद्वार-पौड़ी

सरकार लैंसडौन विधानसभा में मूलभूत सुविधाएं देने में विफल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने विधानसभा लैंसडौन क्षेत्र के रिखणीखाल ब्लॉक का भ्रमण किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के कार्यकाल को घोर निराशाजनक बताते हुए कहा कि विगत चार सालों में प्रदेश सरकार विधानसभा लैंसडौन में लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने पर पूरी तरह से विफल रही है। प्रदेश सरकार मंहगांई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से फेल है। उन्होंने कहा कि रोजगार के नाम पर युवाओं से छलावा किया जा रहा है, कोरोना काल में अपने घरों को लौटे प्रवासी रोजगार की तलाश में भटक रहे है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह रावत ने कहा कि संगठन की मजबूती प्रदान करने के लिए न्यायपंचात स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकरिणी का गठन किया जायेगा।
रिखणीखाल पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी का फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। पूर्व काबीना मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विधानसभा में अभूतपूर्व विकास कार्यो को करवाया गया था, लेकिन वर्तमान में सड़कों की हालत दयनीय होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का इतना बुरा हाल है कि हास्पिटलों में डॉक्टर एवं दवाइयां नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रसूताओं के लिए खुशियों की सवारी योजना लागू की गयी थी, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने उस योजना को बंद कर दिया है। स्कूलों में शिक्षको की कमी होने से अभिभावकों को अपने नौनिहालों को पढ़ाने के लिए शहर भेजने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के सत्ता में आते ही विकास प्राधिकरण सहित जनविरोधी निर्णयों को तत्काल समाप्त कर दिया जायेगा। इस मौके पर जयहरीखाल के ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रंजना रावत, रघुवीर सिंह बिष्ट, पिंकी नेगी, राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला, पूर्व संगठन महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, पूर्व प्रमुख मधु बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष रमेश खंतवाल, जिलाध्यक्ष डा़ॅ चन्द्रमोहन खर्कवाल, दीन बंधु बलोदी, राजेन्द्र सिंह रावत, रमेश रावत, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, उम्मेद सिंह रावत, जर्नादन प्रसाद बलोदी, विनय नेगी, शालिनी बलोदी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, चन्द्रभूषण नौगांई, बसंत जोशी, अजयपाल रावत, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!