सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण रोकने की मांग उठाई 

अल्मोड़ा। नगर से लगे ग्रामीण क्षेत्र गोलनाकरड़िया में आवास विकास परिसर के हल्का मोटर मार्ग में अतिक्रमण पर रोक की मांग की। अतिक्रमण को रोकने के लिए क्षेत्रीय जनता ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्रीय जनता ने कहा कि आवास विकास परिसर में हल्का मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था। जिससे गोलना करड़िया समेत ग्राम पंचायत सिकुड़ा, आवासीय परिसर उत्तराखंड जिला उद्योग केंद्र, दूर संचार केंद्र, गोविंद बल्लभ पंत पर्यावण संस्थान पर्यटन विभाग उत्तराखंड, सीएम मेमोरियल स्कूल समेत आम लोग आवाजाही करते हैं। लेकिन इसे तीन साल पहले एक महिला ने बाधित करने का प्रयास किया। पूर्व में लोगों की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने निर्माण कार्य बंद करा दिया। मामले का निस्तारण एसडीएम की ओर से कर दिया गया है। लेकिन अब फिर से मार्ग को बाधित करने का प्रयास किया जा सकता है। लोगों ने मोटर मार्ग को बाधित होने से रोकने की मांग की है। यहां ग्राम प्रधान हंसा मर्तोलिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरज सिराड़ी, पूर्व बीडीसी सदस्य दर्शन नैनवाल, रवि बिष्ट, मनोज भंडारी, कैलाश बोरा, हरेंद्र बिष्ट, दीपक पूना, सचिव आवास विकास जन कल्याण समित गोपाल सिंह गैड़ा, पूर्व प्रधान रविद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *