सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के कटे चालान

चम्पावत। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाए गए नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस और राजस्व की ओर से कार्रवाई जारी है। राजस्व टीम ने खुले में धूम्रपान कर रहे लोगों के चालान काट दिए। साथ ही मास्क नहीं पहनने व सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। डीएम एसएन पांडेय के निर्देश और एसडीएम अनिल गर्ब्याल की देखरेख में राजस्व विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत तहसीलदार प्रियंका रानी ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान कर रहे लोगों के चालान काट दिए। इसके अलावा उन्होंने चार दुकानदारों के सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने और 19 लोगों के मास्क नहीं पहनने पर चालान काटे। कार्रवाई में राजस्व टीम ने 2500 रुपये का समायोजन शुल्क वसूल किया। तहसीलदार ने बताया कि राजस्व विभाग की ओर से अभियान गांवों में भी चलाया जा रहा है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। टीम में राजस्व उपनिरीक्षक राजीव मेहरा, दीपक चंद्र, रमेश जोशी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *