स्टेट बैंक चम्पावत के दो कर्मचारी कोरोना पाजिटिव

Spread the love

चम्पावत। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के दो कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव पाए जाने से शुक्रवार को बैंक बंद करना पड़ा। अचानक बैंक बंद होने से दूर दराज से आए ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दीपावली अवकाश में घर गए एक कर्मचारी के ड्यूटी में लौटने के बाद 14 नवंबर को उसकी जांच की गई। गुरुवार की शाम आई रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद बैंक के अन्य कर्मचारियों की सैंपल लिए गए। जांच में एक अन्य कर्मचारी भी पाजिटिव पाया गया। बताया जा रहा है कि ये कर्मचारी लंबे समय से बाहरी क्षेत्र में नहीं गए थे। इससे संभावना जताई जा रही है कि पूर्व में पाजिटिव कर्मी के संपर्क में आने से वे भी संक्रमित हो गए। एसडीएम अनिल गब्र्याल ने बताया कि शुक्रवार को बैंक को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया। कर्मचारियों पर बराबर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *