कोटद्वार-पौड़ी

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार आम आदमी का अधिकार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सतपुली पहुंचे दिगमोहन नेगी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में रैली भी निकाली। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि जब तक वोटर ईमानदार नहीं होगा तब तक देश नहीं बदल सकता। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार आम आदमी का अधिकार।
रैली पौड़ी रोड स्थिति कन्या विद्यालय से होकर शुरू हुई। इसके बाद रैली पूरे सतपुली बाजार में निकाली गई। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन नेगी ने कहा कि राज्य में भाजपा और कांग्रेस ने बंदर बांट कर प्रदेश का नुकसान किया है। दिनेश मोहनिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ आम आदमी के हित के लिए कार्य करती है। पार्टी का उद्देश्य सिर्फ धरातल पर काम करने का है।  दिल्ली में लोगों ने आम आदमी पार्टी के काम के आधार पर ही उसे दोबारा चुना न कि जातिवाद के आधार पर। कार्यक्रम का संचालन देव किशोर नेगी उर्फ मद्रासी भाई ने किया। इस मौके पर महेन्द्र ममगांई, भोला राम, जसपाल सिंह नेगी, जितेन्द्र, मंदीप, सोनू गुसांई, मेहरबान सिंह सहित अन्य लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम में शिशुपाल सिंह रावत प्रदेश उपाध्यक्ष, मनोहर लाल पहाड़ी पौड़ी विधानसभा प्रभारी, अब्बल सिंह रावत, विक्रम सिंह, संदीप नेगी, प्रवेश रावत, मंजू देवी, अंजू देवी, विमला देवी, विशेश्वर डोबरियाल, राजेश्वरी देवी, गनेश, राजेश आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!