कोटद्वार-पौड़ी

सतेंद्र सिंह नेगी बने गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: गौरव सेनानी संगठन की ओर से सतेंद्र सिंह नेगी को अध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान सदस्यों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
बीईएल रोड़ स्थित तल्ला मोटाढांक के एक फार्म हाउस में गढ़वाल राइफल्स के गौरव सेनानियो की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौरव सेनानियों का संगठन बनाया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सतेंद्र सिंह नेगी को अध्यक्ष व भारत भूषण बलूनी को महासचिव बनाया गया है। अन्य पदों पर सुरेंद्र सिंह रावत को उपाध्यक्ष, सतीश चंद्र देवरानी को सहसचिव, दिमानंद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। श्रीधर प्रसाद केष्टवाल को संरक्षक, पदम सिंह को सह कोषाध्यक्ष व जयवीर सिंह रावत को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। यूनिट प्रतिनिधिक के रूप में देवेंद्रिसंह, कैलाश चंद्र, कलम सिंह, पदम सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह, देव सिंह नेगी को चयनित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!