उत्तराखंड

मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की दूसरी बर्फबारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

 

पिथौरागढ़। भारी बारिश के बाद पारा लुढ़कने से यहां उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम का दूसरा हिमपात हुआ है। इससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
रविवार को यहां जहां पूरे दिन भारी बारिश हुई वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्र पंचचूली,राजरंभा,हसलिंग,नंदादेवी में बारिश के साथ ही मौसम की दूसरी बर्फबारी हुई है। बारिश व बर्फबारी के बाद तहसील मुख्यालय में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया है। लोगों ने कड़ाके की ठंड के बाद गर्म कपड़े पहनने। कई जगह लोग अलाव भी जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आए। अब भी लगातार बारिश के कारण यहां लोगों की दिक्कत बढ़ी हुई है। क्षेत्र में नदियों का जल स्तर भी बारिश के बाद बढ़ गया है। इससे माइग्रेशन गांवों में जाने वाले आतंरिक रास्तों में कई जगह मलबा आया है व भूस्खलन हुआ है। जिससे लोगों के लिए पैदल आवाजाही कठिन हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!