पुरानी पेंशन बहाली को सचिवालय कूच

Spread the love

-विभिन्न जनपदों के कर्मचारियों ने देहरादून में किया प्रदर्शन
-कहा, जल्द मांग पूरी न हुई तो होगा उग्र आंदोलन
जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में कर्मचारी देहरादून पहुंचे। यहां परेड ग्राउंड में एकत्र होने के बाद कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी के साथ सचिवालय कूच किया। हालांकि, पुलिस ने उन्हें सचिवालय से कुछ दूर पहले ही बैरियर पर रोक दिया। इसके बाद कर्मचारी वहीं धरने पर बैठ गए।
सोमवार को कर्मचारियों के कूच को देखते हुए स्थानीय पुलिस के अलावा तीन प्लाटून पीएसी को भी ड्यूटी पर मुस्तैद किया गया था। पुलिस की ओर से सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग की गई थी। कर्मचारियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए पुलिस ने पहले ही सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी थी। आंदोलन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधू ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि जल्द मांग पूरी न की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *