कोटद्वार-पौड़ी

सचिव ने सुनी वृद्धों की समस्यायें 

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। जयहरीखाल स्थित आशियाना वृद्ध आश्रम का सिविल जज सीडी/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप कुमार तिवारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्धों, विकलांगों से बात की और उनकी समस्यों को सुना।
सिविल जज सीडी/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप कुमार तिवारी ने वृद्धों के साथ बैठकर वृद्ध आश्रम में होने वाली परेशानियों और समस्यों के बारे में बात की। वृद्धजनों ने आश्रम द्वारा देखभाल किये जाने की तारीफ की। वृद्धों ने अपनी पेंशन, राजस्व मामले, स्वास्थ समस्यों से भी अवगत करवाया गया। संदीप कुमार तिवारी ने समस्यों को अपने स्तर से जल्द से जल्द सुलझाने की बात कही। उन्होंने आशियाना वृद्ध आश्रम की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस मौके पर गुमखाल चौकी प्रभारी मनोज सिंह कठैत सहित पीएलवी विनोद सिंह चौहान, आश्रम प्रबंधक नीरज रावत के अलावा वृद्धजन और विकलांग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!