चयन प्रक्रिया 31 को

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : तीरंदाजी खेल खेलो इंडिया सेंटर प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों का चयन 31 दिसंबर से प्रारंभ होगा। जानकारी देते हुए सहायक प्रशिक्षक संदीप कुमार डुकलान ने बताया कि प्रशिक्षण में पचास प्रतिशत बालक व पचास प्रतिशत बालिकाओं का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को खेलो इंडिया द्वारा प्रतिवर्ष खेल किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। यह प्रक्रिया स्टेडियम कोटद्वार में होगी। इच्छुक खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण पत्र व दो पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *