घर-घर जाकर सूखा कूड़ा एकत्र करेंगीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

Spread the love

नैनीताल। शहर को स्वच्छ बनाने व कूड़ा एकत्र करने को पालिका ने शहर कि महिला स्वयं सहायता समूह को जिम्मेदारी दी है। जो अब घर-घर जाकर सूखा कूड़ा एकत्र करेंगी। पालिका अधिशासी अधिकारी पूजा ने बताया कि अब तक घरों से सूखा और गीला कूड़ा संयुक्त रूप से एकत्र किया जाता था। इसके चलते एक कूड़ा निस्तारण में पालिका को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिससे निपटने को अब पालिका ने शहर की महिला समूहों को सूखा और गीला कूड़ा अलग करने का जिम्मा दिया है। अब तक शहर की 20 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह ने सुखा कूड़ा एकत्र करने में रुचि दिखाते हुए शहर के कई क्षेत्रों में महिलाओं ने अब तक काम भी शुरू कर दिया है। जिसे महिलाओं के द्वारा नगरपालिका के एमआरएफ सेंटर में एकत्रित किया जा रहा है। जहां से सूखे कूड़े को रीसाइकिल किया जाएगा। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शहर के विभिन्न वार्ड में घर-घर जाकर लोगों को कूड़ा अलग-अलग रखने को जागरूक भी किया जाएगा। पालिका ने महिला स्वयं सहायता समूह को उनके इस कार्य के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
नगर पालिका की ओर से महिला स्वयं सहायता समूह को सोमवार को कूड़ा अलग करने को लेकर पालिका सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि किस तरह से कूड़े को अलग कर एकत्र करना है और लोगो को किस तरह जागरूक किया जाए। – पूजा चंद्रा, अधिशासी अधिकारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *