नफरत नहीं रोजगार दो विषय पर संगोष्ठी आयोजित

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। साहित्यकार और आंदोलनकारी त्रेपन सिंह चौहान की जयंती के अवसर पर अग्रवाल धर्मशाला में बुधवार को नफरत नहीं रोजगार दो विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने नफरत की राजनीति को फैलाने का प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में निर्दोष लोगों को बार- बार धर्म के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है। जिसकी वजह से राज्य की छवि खराब हो रही है। इसके अलावा सरकार पर इन्वेस्टर समिट के नाम पर करपोरेट घरानों को बड़ी सब्सिडी देने का आरोप लगाया। सभी ने हाल ही की गई पत्रकारों की गिरफ्तारी की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि त्रेपन सिंह चौहान कई जन संघर्षों से जुड़े थे। उनका पूरा जीवन न्याय, संघर्षों और इंसान की गरिमा पर केंद्रित और प्रतिबद्घ था। इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से समर भंडारी, उत्तराखंड महिला मंच की अध्यक्ष कमला पंत, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ड एसएन सचान, उत्तराखंड सर्वोदय मंडल के हरबीर सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ पर्यावरणविद ड रवि चोपड़ा, वरिष्ठ शिक्षाविद ड एनएन पांडेय, राकेश अग्रवाल, चेतना आंदोलन से सुनीता देवी, शंकर गोपाल, राजेंद्र शाह, मुकेश उनियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *