उत्तराखंड

विश्व महिला दिवस पर सेमीनार का आयोजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में सेमीनार आयोजित किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं को मजबूत करने के लिए और अधिकार दिये जाने पर जोर दिया।
परिसर निदेशक प्रो़ एए बौड़ाई तथा प्रो़ एमएसएस नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर सेमिनार का शुभारंभ किया। परिसर निदेशक ने कहा कि कि देश-दुनिया में महिलाओं को दिये जाने वाले अधिकारों का बड़े स्तर पर विस्तार किये जाने की जरूरत है, ताकि महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर पूरी तरह से रोक लग सके। परिसर में उप अधिष्ठाता प्रो़ एमएसएस नेगी ने राजनैतिक एवं समाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने की आवश्यकता बताई। मुख्य वक्ता ड़ हिमानी बिष्ट ने कहा कि भारत के सविंधान में महिलाओं के लिए अधिकार तो बने है, लेकिन आज जरूरत है मानसिकता बदलने की। प्रो़ सुनिता गोदियाल, प्रो़ वीना जोशी, प्रो़ अर्चना शाह ने कहा है कि वर्तमान समय में महिलाओं ने अर्थिक, सामाजिक, सांस्तिक के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में अनकों उपलब्धियां हासिल कर ली हैं, बावजूद उन महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत है, जो समय के साथ नहीं चल पाई और समाज में अपनी प्रतिभा नहीं दिखा सकी। सेमीनार में शिक्षा संकाय के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गये पोस्टरों पर महिलाओं के हितों पर विचार व्यक्त किये गये थे। मौके पर ड़ ममता राणा, ड़ मुस्कान कपूर, प्रो़ एके पांडे, मनमोहन नेगी,हंसराज बिष्ट, सुरेंद्र जोशी, दिवान सिंह, भगत चौहान, हीरालाल गैरोला, रामेश्वर रतूड़ी सहित कलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!