हरिद्वार से पवित्र माटी के कलश दून भेजे

Spread the love

हरिद्वार। प्रभारी जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने गुरुवार को ‘मेरी माटी, मेरा देश अभियान के अन्तर्गत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों से एकत्रित पवित्र माटी के कलशों को विकास भवन रोशनाबाद से हरी झंडी दिखाकर देहरादून के लिये रवाना किया। जहां से विभिन्न क्षेत्रों की माटी के कलश समारोहपूर्वक दिल्ली के कर्तव्य पथ स्थित अमृत वाटिका पहुंचेंगे। ‘मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत आयोजित इस कलश यात्रा का, विकास खण्ड बहादराबाद से साहिर, भगवानपुर से नीटू, खानपुर से शिवम राज सिंह, लक्सर से ष्णपाल, नारसन से सुमित कुमार, रुड़की से शाहनवाज तथा इसी तरह नगर निगम हरिद्वार से अपराजिता, नगर निगम रुड़की से अरुण दीप, नगरपालिका परिषद मंगलौर से अंजली, भगवानपुर से विकास कुमार, शिवालिक नगर से प्रेरणा सैनी, लक्सर से भूपेन्द्र कुमार, पिरान कलियर से शुभि कुर्ला, नगर पंचायत लंढौरा से पंकज कुमार, झबरेड़ा से असिफ अली, पाडली गुर्जर से सागर, ढण्डेरा से निशान्त शर्मा, ईमलीखेड़ा से अराधना, रामपुर से अर्शिका, सुल्तानपुर आदमपुर से सौरभ कुमार अपने-अपने क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इससे पूर्व जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल कार्यालय में भव्य सांस्तिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। जिसमें सेंट थामस पब्लिक स्कूल नवोदय नगर की छात्राओं ने देश-भक्तिपरक विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर पीडी केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद पाण्डेय, जिला क्रीड़ाधिकारी शबाली गुरुंग, व्यायाम प्रशिक्षक युवा कल्याण विभाग मुकेश भट्ट, समीर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *