वरिष्ठ अधिवक्ता दिलवर सिंह आप के जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त

Spread the love

चमोली। वरिष्ठ अधिवक्ता दिलवर सिंह फर्स्वाण को आम आदमी पार्टी चमोली का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। आम आदमी पार्टी चमोली के जिलाध्यक्ष अनूप चौहान की ओर से दिलवर को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। दिलवर फर्स्वाण ने कहा कि जनपद में पार्टी को मजबूती देने के लिए डोर टू डोर सदस्यता अभियान और पार्टी की रीति-नीति से लोगों को अवगत कराया जाएगा। पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। देश और उत्तराखंड में सकारात्मक बदलाव की ?विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *