Uncategorized

जरूरतमंदों की सेवा करना ही सर्वश्रेष्ट कार्य: प्रीतम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ऋ षिकेश। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना सबका धर्म हैं। पार्टी कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद कर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। बुधवार को डोईवाला के नकरौंदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में जरूरतमंदों को राशन किट वितरित की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कांग्रेसी ऐसे ही जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। एआईसीसी सदस्य एसपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को मानव सेवा के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान जहां एक ओर कामकाज ठप हो चुका है, वहीं, दूसरी ओर रोजमर्रा का कार्य कर आजीविका चलाने वाले लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। ऐसे लोगों को खाद्यान्न वितरण करना और उनकी देखभाल करना मानव सेवा है। मौके पर बुद्धदेव सेमवाल, सागर बिष्ट, आशीष खत्री, तनवीर राणा, पंकज जोशी, राहुल खरोला, राहुल कुमार, मनजीत रावत, अरुण पाल, लखबीर सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, संजय किशोर, गिरीश पुनेड़ा, प्रदेश सचिव कमर खान ताबी, नवीन पयाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!