देश-विदेश

एसआइ परीक्षा पत्र लीक मामले में चार सीआरपीएफ कर्मियों समेत सात गिरफ्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जम्मू, एजेंसी। जम्मू कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद की भर्ती प्रक्रिया में हुई धांधली मामले के आरोपितों पर सीबीआइ ने शिकंजा कसते हुए सात और लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में चार केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के जवान है। इसके अलावा अखनूर के रहने वाले दो लोगों और एक हरियाणा के रेवाड़ी में रहने वाले व्यक्ति को पकड़ा है। पकड़े गए सभी लोगों की भूमिका परीक्षा पत्र को लीक करने में आ रही है।
हरियाणा के करनाल में अभ्यार्थियों को परीक्षा पत्र मुहैया करवाने में इन सभी लोगों की अहम भूमिका है। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी से पूर्व सीबीआइ उनके घरों पर दबिश दे चुका है। उनके ठिकानों में छापेमारी के दौरान मिलने के बाद उन्हें पकड़ा गया है। जिन स्थानों में छापा मारा गया था उनमें जम्मू, पठानकोट, रेवाड़ी और करनाल शामिल है। इन सभी की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने सभी सात आरोपितों को कोर्ट में पेश कर सात दिन की रिमांड पर ले लिया। सीबीआइ ने सब इंस्पेक्टर पद की भर्ती में हुई धांधली की जांच तीन अगस्त को जम्मू कश्मीर सरकार के कहने पर शुरू की थी।
इस मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अब गिरफ्तार लोगों की संख्या 22 हो गई है। जम्मू कश्मीर सरकार ने पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद की भर्ती में धांधली के आरोपों के बाद इस भर्ती प्रक्रिया को रद कर दिया था। आने वाले दिनों में सीबीआइ इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी करने की बात कह रही है। सीबीआइ अधिकारियों की माने तो जम्मू कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में तैनात रहे दो जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के अलावा चार और लोगों की जल्द गिरफ्तारी संभव है। इन अधिकारियों की देखरेख में ही भर्ती में धांधली होने की बात सामने आई थी। सीबीआई ने अपनी जांच में ही इन अधिकारियों को ड्यूटी में कोताही बरतने समेत कुछ व्यापारियों को लाभ देने के मकसद से सरकार के राजस्व में सूचना लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!