सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा पीएम का जन्मदिन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कई सेवा कार्य किए जा रहे है।
भाजपा के दुगड्डा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन उनियाल की अध्यक्षता में न्याय पंचायत फरसूला के शक्ति केन्द्र फरसूला, धोबीघाट, टोलवार में कार्यक्रम आयोजित किये गये। मंडल अध्यक्ष बृजमोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने
न्याय पंचायत फरसूला क्षेत्र में मास्क, सेनेटाइज वितरित किये। उन्होंने कहा कि देश को एक ओजस्वी प्रधानमंत्री मिला है जो सबका साथ, सबका विकास मंत्र से देश को विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं। उनके नेतृत्व वाली सरकार में निर्णय निर्माण की असीम क्षमता है। चीन हो या पाकिस्तान हर मोर्चे पर नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार शानदार काम कर रही है। वहीं कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में भी केंद्र सरकार उत्कृष्ट काम कर रही है। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता गोविन्द प्रसाद खरक्वाल, राधेश्याम अग्रवाल, मंडल महामंत्री जितेन्द्र खरक्वाल, मंडल महामंत्री राजेन्द्र नौटियाल, महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा बौंठियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंजुल शर्मा, गुणानन्द खरक्वाल, बूथ अध्यक्ष भानकोट सतपाल जुयाल, विक्रर्म ंसह, पंकज खरक्वाल, सुधीर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *