Uncategorized

शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर दुराचार का आरोप लगाया है। तहरीर में युवती ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया है। अब आरोपी शादी से इंकार कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी महेंद्र सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी बिजोऊ कालसी ने उसे सोशल मीडिया पर दोस्ती कर अपने झांसे में लिया। आरोपी ने उसके साथ दोस्ती बढ़ाई और मिलना जुलना शुरू किया। इस दौरान दोनों के बीच प्यार प्रेम हो गया। आरोपी ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसे शादी करने का झांसा दिया और उसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने आरोपी से शादी के लिए कहा तो आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!