कोटद्वार-पौड़ी

शांतनु व दिगंबर बनें जिला महामंत्री

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा पौड़ी गढ़वाल जयकृत सिंह रावत की संस्तुति के आधार पर किसान मोर्चा की जिला पौड़ी गढ़वाल की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि शांतनु रावत कोटद्वार, दिगंबर सिंह नेगी यमकेश्वर को जिला महामंत्री, राजपाल रावत पोखड़ा, अरविंद सिंह नेगी स्वर्गाश्रम, दीपक मैंदोला कालागढ़, प्रमोद उनियाल खिूर्स को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि सुभाष जोशी रिखणीखाल, रणजीत नेगी थलीसैंण, हीरा सिंह नेगी पौड़ी, सुनील सिंह पटवाल कल्जीखाल को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि दीपक ध्यानी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, कल्याण सिंह को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!