कोटद्वार-पौड़ी

शास्त्री नृत्य प्रस्तुति एवं प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: स्पिक मैके संस्था की ओर से आयोजित छह दिवसीय शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति एवं प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हो गई है। कार्यशाला के आखिरी दिन चार स्कूलो में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छह दिनों में दो भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगनाओं ने 12 स्कूलों में 24 कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी है। उन्होंने बच्चों के बीच जाकर अपने अनुभव सांझा किए। बच्चों में शास्त्रीय नृत्यों को लेकर खासा उत्साह देखा गया। आयोजन के दौरान देवभूमि के आतिथ्य से दोनों अखिल भारतीय नृत्यांगनाएं भाव विभोर हो उठी।
पौड़ी के जीजीआईसी पैडुल में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना वर्षा दासगुप्ता ने शिरकत की। कार्यक्रम में राजकीय जूनियर हाईस्कूल पैडुल के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर वर्षा ने बच्चों के बीच शास्त्रीय नृत्य कतथ की बारीकियां सांझा की। साथ ही नृत्य की अनेक विधाओं, भावों की अभिव्यक्ति व उनके महत्व पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य शुभा रयाल व राजूहा पैडुल की प्रधानाध्यापिका शांति नेगी ने कहा बच्चों को एक अलग अनुभव इस आयोजन से मिला है। अखिल भारतीय स्तर के कलाकार का बच्चों के बीच आकर प्रस्तुति देना सुखद क्षण है। इसके बाद वर्षा दासगुप्ता जनता इंटर कालेज परसुंडाखाल में बच्चों के बीच पहुंची। यहां विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. मदन मोहन नौडियाल व विद्यालय परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया। कहा कत्थक शास्त्रीय नृत्य विधा की पारंगत कलाकार ने बच्चों को एक अलग परिवेश दिया। जो बच्चों को सीखने, सिखाने के साथ प्रोत्साहित कर गया। वर्षा ने बच्चों को शास्त्रीय नृत्य की अनेक भाव-भंगिमाओं का अभ्यास भी कराया। दूसरी ओर भरतनाट्यम की प्रसिद्ध नृत्यांगना डा. मंद्रकांता रॉय ने अटल उत्कृष्ट इंटर कालेज रुद्रप्रयाग व जीआईसी दिखोल्यूं में बच्चों को भरतनाट्यम का प्रशिक्षण प्रदान किया। स्पिक मैके के यह आयोजन छह दिसंबर से शुरू हुए थे। इन आयोजनों में गणेश बलूनी व महेश गिरी की अहम भूमिका रही। स्पिक मैके के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य परवेज अहमद ने संस्था के आयोजनों में विद्यालयों के सहयोग की जमकर सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!