शिवरात्रि पर उत्तरकाशी में उमड़े शिव भक्त

Spread the love

उत्तरकाशी। फाल्गुन मास की शिवरात्रि पर्व पर भोले की नगरी उत्तरकाशी हर हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों से गूंजती रही। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर समेत जिले के सभी शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। लोग हजारों की संख्या में हर हर महादेव और ओम नम: शिवाय का जाप करते ब्रह्ममूर्त से ही बाबा के दरबार में पहुंचे। जहां सभी श्रद्घालुओं ने जलाभिषेक किया और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर अपनी खुशहाली की कामना की। शनिवार को नगर के प्रसिद्घ काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर आस्था का सागर उमड़ पड़ा। मंदिर में जलाभिषेक के लिए ब्रह्ममूर्त में ही श्रद्घालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। प्रात: चार बजे से ही श्रद्घालुओं की संख्या बढ़ती गई और देर सांय तक मंदिर से लेकर भैरव चौक तक लंबी कतार लगती रही और घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मौके पर सभी श्रद्घालुओं ने बाबा भोलेनाथ को पुष्प, बेल पत्र एवं गंगाजल के साथ जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। वहीं इसके अतिरिक्त गोपेश्वर महादेव, कीर्तेश्वर, लक्षेश्वर, कालेश्वर, विमलेश्वर, रुद्रेश्वर महादेव के साथ ही भटवाड़ी के भास्करेश्वर, डुंडा में नागेश्वर, धनेश्वर, सिद्घेश्वर, चिन्यालीसौड़ के गंगेश्वर व पुरोला में कमलेश्वर महादेव सहित जिले के तमाम शिवालयों में शाम तक श्रद्घालुओं की कतारें लगी रहीं। इस श्रद्घालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर सुख, शांति और समृद्घि की कामना की। देर शाम तक शिवालयों में शिव स्त्रोत्र एवं रुद्राभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *