कोटद्वार-पौड़ी

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई शिव कथा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:
प्राचीन शिव मंदिर दुर्गापुर (मोटाढांक) में कलश यात्रा के साथ शिव कथा का शुभारंभ हो गया है। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण करते हुए भगवान शिव से अपने परिवार के लिए सुख-शांति की कामना की।
शिव कथा की शुरुआत दुर्गापुरी क्षेत्र में कलश यात्रा से की गई। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कलश यात्रा मंदिर परिसर में पहुंची। कथा वाचक पं. गिरीश चंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा के बारे में बताया। कहा कि सच्चे मन से शिव की आराधना करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को सुबह शिवालय में जलाभिषेक करने के लिए प्रेरित किया। कथा के दौरान शिव के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर प्राचीन शिव मंदिर समिति दुर्गापुर के समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!