खेलो इंडिया गेम्स में शोभा ने सोना,नेहा व गायत्री ने जीता कांस्य

Spread the love

पिथौरागढ़। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पिथौरागढ़ की मुक्केबाज शोभा कोहली ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वहीं नेहा कसन्याल और गायत्री कसन्याल ने कांस्य पदक जीतकर अपना परचम लहराया है। उनकी इस उपलब्धि पर सीमांत में खुशी की लहर है।
कर्नाटक के जैन यूनिवर्सिटी में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पिथौरागढ़ की टीम ने 1 स्वर्ण व दो कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। 48 किलो भारवर्ग में शोभा कोहली ने डीडीयूजीयू उत्तर प्रदेश की शिल्पा यादव को 5-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नेहा कसस्याल ने 66 किग्रा भारवर्ग में बनूर यूनिवर्सिटी की चेस्टा मार्टिया को जबकि गायत्री कसन्याल ने 54 किग्रा भारवर्ग में शोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी की मुक्केबाज निशी शुक्ला को 5-0 से पराजित कर कांस्य पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक मयूख महर, विधायक विशन सिंह चुफाल, विधायक हरीश धामी सहित अन्य खेलप्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *