कोटद्वार-पौड़ी

श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर और निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। मध्यरात्रि तक श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और विभिन्न मंदिरों में सजी झांकियों के दर्शन कर रात के 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। श्रद्धालुओं ने भगवान को भोग लगाकर परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
बुधवार शाम को शहर और निकटवर्ती क्षेत्र के सभी मंदिर आकर्षक लाइटों से जगमगा उठे। सभी मंदिरों में भगवान के कई रूपों की झांकियां सजाई गई थीं। मध्य रात्रि तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन किए। श्री गीता भवन उत्सव समिति की ओर से गोविंद नगर स्थित गीता भवन में भगवान राधा कृष्ण के विग्रह को आकर्षक तरीके से सजाया गया। मंदिर में श्रीकृष्ण की गैया के साथ, बंदीगृह की झांकी बनाई गई। कृष्ण के विग्रह को फूलों व हंडिया से सजाया गया। श्री कृष्ण व चंद्रयान, बावन भगवान की झांकी, हनुमान की राम भक्ति की खाकी, गीता उपदेश की झाकी का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर संयोजक राम प्रकाश शर्मा के अलावा अजय गुप्ता रमेश सिंघल, सुमित गोयल विनय शर्मा, हरीश नारंग, कमल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल दिनेश बोथियाल, राजकुमार रस्तोगी, महेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!