परिवार की मदद को आगे आया श्रीराम सेवा दल

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : बुघाणी रोड के समीप बस्ती में भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवार की मदद के लिए श्री राम सेवा दल के सदस्य आगे आए। दल के सदस्यों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें घरेलू सामान उपलब्ध कराया।

इस दौरान पीड़ित परिवार को रोजमर्रा की जरूरत का सामान दिया गया। सदस्यों ने संकट की इस घड़ी में उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। इस मौके पर श्री राम सेवा दल के संरक्षक संजय घिल्डियाल, रोमी थपलियाल, आशीष उनियाल, शैलेश रावत और भगवती प्रसाद पुरी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *