जमानत मिलने पर जेल से छूटा श्रीकांत त्यागी, महिला से बदसलूकी के बाद हुआ था गिरफ्तार

Spread the love

नोएडा , एजेंसी। नोएडा की ओमेक्स सिटी में महिला से बदसलूकी के बाद गिरफ्तार हुआ श्रीकांत त्यागी गुरुवार शाम जेल से छूट गया। उसकी जमानत मंजूर हो गई है। श्रीकांत त्यागी जेल से टूटने के बाद ओमेक्स सिटी स्थित अपने फ्लैट पहुंचा, जहां उसका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
जेल से टूटने के बाद श्रीकांत त्यागी ने अपने समाज का आभार जताया है। उसने कहा कि समाज ने इस संकट की घड़ी में उसका साथ दिया, जिसके लिए वह आभारी है।
श्रीकांत त्यागी को सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। कोर्ट ने त्यागी की जमानत अर्जी मंजूर करते हुए उसे रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि याची को निजी मुचलके और दो प्रतिभूतियों पर रिहा किया जाए। याची पर नोएडा की एक चर्चित सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी करने का आरोप था। याची मामले में नौ अगस्त से जेल में बंद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *